9. अच्छे विचार

35. आज आपसे एक पहेली पूछता हूं कि संसार में सबसे अनमोल क्या है?

आप में से कुछ कहेंगे स्वर्ण, कुछ कहेंगे मोती, कुछ कहेंगे हीरा। तो इसमें पहेली क्या हुई ?

पहेली ये है कि जो संसार में अनमोल है, वही संसार में सबसे सस्ता भी है। वो हर पल मरता भी है और सदा जीवित भी रहता है। वो सबसे बड़ा शत्रु भी है, वो सबसे बड़ा मित्र भी है।

पूछिए क्या है?

वो मैं बताता हूं वो समय है!

यदि आप हर पल का सदुपयोग करेंगे तो वो सबसे अनमोल है। दुरुपयोग करेंगे या व्यर्थ करेंगे तो वो सबसे सस्ता है। क्योंकि इसे खरीदने के लिए कोई मुद्रा की आवश्यकता नहीं होती।

व्यर्थ करेंगे तो हर पल मरता है परन्तु हम सब के मर जाने के पश्चात यही है जो जीवित ही रहेगा।

यही है यदि आपके साथ है तो आपका सबसे बड़ा मित्र हैं और यही यदि आपके विरुद्ध है तो आपका सबसे बड़ा शत्रु।

अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप इसका उपयोग कैसे करते हैं?

इसे अनमोल बनाते हैं या इसे यूं ही नष्ट करते हैं।

इसे मित्र बनाते हैं या शत्रु।

इसे हर पल जीते हैं या हर पल मारते हैं। ध्यान रहे समय से बड़ा धन और कोई नहीं है। और इसका आभास मनुष्य को तब होता है जब उसका अंतिम समय निकट आ जाये।

सतविचार -: हमारी दृष्टि ही हमारे मानसिक जगत का सृजन करती है।

जय गुरुदेव नाम प्रभुका || जयगुरुदेव ||  हमारी अपेक्षाएं, तुलनाएं, वासनाये और पूर्वाग्रह से भरी तृष्णाएं ही हमारी अशांति की जड़ हैं दृष...